रियासत की तीन महिला एनसीसी कैडेट ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर राज्य का नाम रोशन किया है। राज्यपाल एनएन वोहरा ने इन छात्राओं को उनके साहस के लिए बधाई दी है।
सेना की उत्तरी कमांड के प्रवक्ता कर्नल डीएस गोस्वामी ने बताया कि राज्य में पहली बार तीन एनसीसी कैडेट सेंजिलन लक्षित, ताशी तक्षित और तेसरिंग एंगमो ने सकुशल एवरेस्ट को फतह किया। वे उस टीम का हिस्सा थीं जो 22 मई को एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची थी।
उन्होंने बताया कि तीनों एनएनसी कैडेट गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल लेह में 12वीं की छात्राएं हैं। एवरेस्ट फतह करने के लिए तीनों छात्राएं पिछले दो साल से कड़ी मेहनत कर रही थीं।