फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23.5 किलो भुक्की के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए रामबन पुलिस का अभियान जारी है। इसी मुहिम के तहत बटोत पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान तीन लोगों से 23.5 किलो भुक्की बरामद की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एसपी रामबन पीडी नित्या की दिशानिर्देश पर बटोत पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी में नाका लगाया था। इस दौरान श्रीनगर से जम्मू की तरफ आ रही एक सेंट्रो कार (डीएल2सीएडी-8056) को रोका। तलाशी के दौरान 17 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक विक्रम सिंह निवासी तहसील बालाचौर, शहीद भगत सिंह नगर (पंजाब) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
वहीं मंगलवार रात को भद्रवाह मोड़ पर लगाए गए नाके के दौरान डोडा से बटोत की ओर आ रही वैन (जेके02बीआर-0857) से दो किलोग्राम भुक्की बरामद की। पुलिस ने वैन चालक सुलिंद्र सिंह निवासी चकरावाटी, तहसील भाला (डोडा) को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह नाके पर बाइक (जेके02सीएस-2410) सवार तोसीफ मीर निवासी वार्ड सात बटोत (रामबन) से 4.5 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदर्भ में बटोत पुलिस थाना में तीन अलग-अलग मामले तहत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें