तीन खिलाड़ियों ने झटके स्वर्ण पदक
जम्मू। जिला सांबा पेनकैक सिलाट एसोसिएशन ने 7वें फेडरेशन कप और पहली ऑल इंडिया पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप में असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें सिमरनजीत कौर, हार्दिक सिंह और प्रणव देव ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अखिल शर्मा, अमित शर्मा और नरेश कुमार ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त विशाल मन्याल, सुजल शर्मा और मिसब चौधरी ने सराहनीय प्रयास करते हुए कांस्य पदक हासिल किए।
टीम की सफलता में अमूल्य योगदान के लिए कोच अजय शर्मा बधाई दी गई। उनके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए भारत के निदेशक पेनकैक सिलाट मोहम्मद इकबाल और रिच हार्वेस्ट स्कूल के एमडी गंभीर देव सिंह चाढ़क का भी आभार व्यक्त किया गया। ब्यूरो