फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटोत में कार खाई में गिरने से तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। बटोत के लदवाल मेड़ के पास कार के खाई में गिरने से तीन लोग घायल हुए हैं। सीआरपीएफ के जवानों ने घायलों को बाहर निकाल कर बटोत अस्पताल रेफर कर दिया गया। शकील अहमद, अजय सिंह और अक्षय कुमार सभी निवासी बटोत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार (जेके02एक्स-4727) बटोत के लदवाल मेड़ इलाके में 70 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना के बाद सीआरपीएफ 84 बटालियन डी-कंपनी के कैंप से सहायक कमांडेंट पूजा मलिक के नेतृत्व में जवानों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। इसके बाद घायलों को बटोत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें