फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC infiltration: बारामुला के उड़ी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए

Thu, 25 Aug 2022 02:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सुरक्षाबलों ने उड़ी सेक्टर से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों का मार गिराया है। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।  
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के कमलकोट के अग्रिम इलाकों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने वीरवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। इनके पास से युद्ध लड़ने जैसा सामग्र व हथियार बरामद किए गए हैं। तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। कुछ और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों से बरामद हथियारों में दो एके राइफल व एक चीन में बनी एम 16 राइफल भी शामिल है। पिछले पांच दिनों में सीमापार से घुसपैठ की यह चौथी साजिश है।

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सेना की खुफिया एजेंसियों के विशिष्ट इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने 24 अगस्त की दोपहर को आतंकियों की तलाश शुरू की। संदिग्ध क्षेत्र की गहन इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के कारण वीरवार को सुबह 7 बजे इनकी लोकेशन मिली। विशेष रूप से प्रशिक्षित आतंकी घने जंगल में पत्तों और पेड़ों की आड़ में छिपते हुए आगे बढ़ रहे थे।

सुबह लगभग 8.45 बजे एलओसी के भारतीय हिस्से में आतंकी सुरक्षाबलों की रेंज में आए और उनसे संपर्क हुआ। दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। दोपहर 2 बजे तीनों आतंकियों को मार गिराया गया। सेना के इस सफल ऑपरेशन से न केवल तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया हुआ है
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में शांति, समृद्धि और सामान्य स्थिति को बाधित करने के पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को भी विफल कर दिया गया। इस अभियान में खुफिया सूचनाओं के अलावा इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। 

नौशेरा में मारे थे दो आतंकी, एक हुआ था गिरफ्तार

 इससे पहले 21 अगस्त को राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने घुसपैठ कराने की कोशिश की थी। जिसमें तबारक हुसैन नाम का फिदायीन आतंकी पकड़ा गया था। जबकि लाम सेक्टर में दो घुसपैठिए मारे गए थे। 

पलांवाला में संघर्ष विराम का उल्लंघन गोली लगने से जवान घायल

पलांवाला सेक्टर में कानी पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से आई एक गोली से पोस्ट पर तैनात जवान राजू भगत घायल हो गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अखनूर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया परंतु कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला। फिलहाल सेना घटना को संघर्ष विराम का उल्लंघन बता रही है। चूंकि इस वारदात में सिर्फ एक गोली चली है इसलिए स्नाइफर कार्रवाई से इन्कार नहीं किया जा सकता। संवाद

सेर मकड़ी से पकड़ा गया था तबारक

नौशेरा सेक्टर के ही सेर मकड़ी इलाके से लश्कर-ए-ताइबा का प्रशिक्षित गाइड और फिदायीन आतंकी तबारक को सेना ने रविवार पकड़ा था। तबारक का फिलहाल राजोरी स्थित सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। पाकिस्तानी सेना की इंटेलिजेंस यूनिट के लिए काम कर चुका 32 वर्षीय तबारक हुसैन पिछले छह वर्षों में दूसरी बार घुसपैठ करते पकड़ा गया है। इस बार उसका हुलिया फिदायीन आतंकी की तरह मिला है।

राजोरी-पुंछ में बढ़ीं आतंकी गतिविधियां

पीर पंजाल पर्वतीय शृंखला से सटे राजोरी और पुंछ जिलों में आतंकी गतिविधियां हाल के समय में बढ़ गई हैं। टेरर फंडिंग, आतंकियों के स्लीपर सेल नेटवर्क से लेकर आतंकी मॉड्यूल के तार दोनों जिलों से जुड़े मिल रहे हैं। हाल ही में राजोरी के लश्कर कमांडर तालिब हुसैन को पकड़ने के बाद पुलिस ने ड्रोन से ड्रग्स, हथियार और हवाला राशि का नेटवर्क चलाने वाले तीन आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त किए। यह नेटवर्क कठुआ, सांबा, जम्मू जिलों से लेकर राजोरी तक ऑपरेट कर रहा था।

एलओसी पार हलचल तेज सुरक्षा ग्रिड किया मजबूत

राजोरी और पुंछ जिलों में एलओसी के पार आतंकी घुसपैठ के लिए हलचल तेज हो गई है। घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा ग्रिड की लगातार समीक्षा करते हुए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस माह के पहले सप्ताह सेना प्रमुख मनोज पांडे अग्रिम इलाकों का दौरा कर चुके हैं। वहीं तीन दिन पहले ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर सुरक्षा ग्रिड मजबूती पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें