फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली नहीं चली फिर कैसे मारे गए पाक रेंजर्स, पढ़ें खबर

Sat, 09 May 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा के पास पाक क्षेत्र में सरकंडों की साफ-सफाई करते समय बारूदी सुरंग की चपेट में आने से तीन पाक रेंजरों की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे पाकिस्तान की अशरफ पोस्ट के करीब हुई, जो भारत की अग्रिम पोस्ट चमलियाल के सामने पड़ती है।
विज्ञापन


बीएसएफ जवान और पाक रेंजर अपने-अपने क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार दोनों तरफ के जवान अपने काम में लगे थे कि अचानक तारबंदी के पार बारूदी सुरंग में विस्फोट हुई, जिसकी चपेट में तीन पाक रेंजर आ गए। इन तीनों की मौत हो गई। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शुक्रवार सुबह रामगढ़ सेक्टर की अग्रिम पोस्ट चमलियाल पर सीमा के पास सरकंडों की साफ-सफाई करने के लिए भारत-पाक के बीच कैजुअल मीटिंग हुई थी। पांच मिनट की इस बैठक में सीमा के पास सरकंडों की साफ-सफाई करने के लिए दोनों देशों की तरफ से शांति बनाए रखने पर सहमति बनी थी। इसी के तहत शनिवार को सफाई हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें