मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने कहा कि जम्मू संभाग के जम्मू, किश्तवाड़ और राजोरी में तीन नए नर्सिंग हाल का निर्माण किया जाएगा।
रियासत के लिए आगामी स्वास्थ्य प्रोजेक्टों के लिए ओकाफ ऐसे कालेजों में विद्यार्थियों को तैयार करेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी के कुलपति राजोरी कैंपस में खुद का स्कूल आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस शुरू करने के साथ कालेजों में दो अन्य केंद्र स्थापित करेंगे।
विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर वीरी ने कई दिशा-निर्देश जारी किए। वीरी ने कहा कि नर्सिंग कालेज के शीघ्र निर्माण करने के लिए पंजीकरण, फैकल्टी और जगह की तलाश पर काम होगा।
कुलपति प्रो. जावेद मुस्सरत ने कालेजों को स्थापित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। नर्सिंग काउंसिल आफ इंडिया से नर्सिंग कालेजों की पंजीकरण प्रक्रिया के लिए काम किया जा रहा है।
इसमें संबंधित विभागों ने एनओसी ली जाएगी। नए नर्सिंग कालेजों में पर्याप्त फैकल्टी के साथ आधुनिक उपकरण और उपयुक्त ढांचा स्थापित किया जाएगा।
हज हाउस जम्मू में अस्थायी तौर पर कालेजों का काम शुरू किया जाएगा। किश्तवाड़ में आवास के लिए जगह देखी गई है। मंत्री ने कहा कि कालेजों के लिए उपयुक्त फैकल्टी और प्रिंसिपलों की तलाश शुरू की जाए। बैठक में स्वास्थ्य सचिव डा. मंदीप कुमार, एमएच मलिक आदि मौजूद रहे।