फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में फिर आतंकी साजिश की आहट: आरटीओ ऑफिस के पास मिले तीन मोर्टार शेल; मौके पर पहुंची बम निरोधक टीम

Wed, 28 May 2025 06:42 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू के नरवाल इलाके में आरटीओ ऑफिस के पास तीन मोर्टार  शेल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सभी शेल को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया।
विज्ञापन
आरटीओ ऑफिस के पास मिले तीन मोर्टार शेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के नरवाल क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय (ट्रांसपोर्ट नगर) के पास मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब वहां तीन मोर्टार शेल मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और तुरंत पूरे इलाके को घेराबंदी कर लिया गया।

विज्ञापन


शुरू में सिर्फ एक शेल का पता चला, लेकिन जब पुलिस ने पूरे इलाके की गहन तलाशी ली, तो दो और मोर्टार शेल बरामद हुए। बम स्क्वायड ने सभी तीन शेल को सुरक्षित रूप से निकाला है।

अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन सुरक्षा बलों की तत्परता से समय रहते बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं कि ये विस्फोटक वहां कैसे पहुंचे।
विज्ञापन


इलाका किया गया सील
पुलिस ने एहतियातन ट्रांसपोर्ट नगर और आरटीओ ऑफिस के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से सील कर दिया है। बम निरोधक दस्ते ने शेल को निष्क्रिय कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें