फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पूरा राज्य, उचित नहीं केंद्र शासित का दर्जा : कर्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

-कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले- पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने रखी थी मजबूत राष्ट्र की नींव
-कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागने, सजग और शिक्षित होने का दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तारीक हमीद कर्रा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर एक पूरा राज्य है। इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देना उचित नहीं है। केंद्र सरकार को प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देना होगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मंगलवार को पार्टी मुख्यालय जम्मू में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देश के विभाजन का विरोध किया था। लेकिन उस समय कुछ कट्टरपंथी ताकतें देश के विभाजन पर अड़ी थीं। उन्होंने कहा कि अब यही ताकतें देशभक्ति की कट्टरता के साथ कांग्रेस के योगदान को भुलाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने स्वतंत्रता हासिल करने के लिए दस साल जेल में काटे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू समेत स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को मौजूदा पीढ़ी तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखी थी। लेकिन, मौजूदा शासन की वजह से नींव खतरे में है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अन्याय के खिलाफ खड़े हों। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जागने, सजग होने और शिक्षित होने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें