फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना ने 5 आतंकी किए ढेर

Fri, 21 Sep 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी हमला
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर कर दिए गए। वीरवार को दो आतंकियों की लाशें बरामद की गईं थीं। शुक्रवार को और तीन आतंकियों को मार गिराया गया। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ समाप्त होने की सूचना दी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक बांदीपोरा के समुलार जंगल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद ऑपरेशन चलाया गया। सभी पांचों आतंकियों की लाशें बरामद कर ली गईं हैं। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी आतंकी लश्कर ए तैयबा से संबद्ध बताए गए हैं। इन आतंकियों ने हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ किया था। मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 



जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इस इलाके को घेरकर ऑपरेशन चलाया। बांदीपोरा हाल के दिनों में लश्कर ए तैयबा का मजबूत किला बन गया है। इस इलाके के हाजिन में सुरक्षा बलों ने औबेद उर्फ ओसामा के भतीजे जकी उर रहमान समेत छह आतंकियों को हाल में ढेर किया है। इसी महीने हाजिन के चंदरगीर में जरगर और महमूद नामक दो आतंकियों को पहले ढेर किया गया था। इससे पहले मार्च में हाजिन के ही पार मोहल्ले में लश्कर के एक और आतंकी को मार गिराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें