गांदरबल जिले के वुस्सन इलाके में स्थित पेट्रोल पंप के पास बस और आल्टो कार में सोमवार को भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कार सवार कुल्लन से गांदरबल की ओर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बस से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार चालक की मौत मौके पर हो गई।
जबकि अन्य दो को कंगन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों में सोनमर्ग निवासी मुश्ताक अहमद शेख, कुल्लन निवासी मुश्ताक अहमद शाह और गुंड निवासी रियाज अहमद कलू शामिल हैं।