पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी
- फोटो : ani
सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाक ने एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का इस्तेमाल किया है। इसका इस्तेमाल बंकरों को उड़ाने में किया जाता है। पहले से ही इसमें दिशा तय होती है और वह निर्धारित लक्ष्य को ध्वस्त करने की कार्रवाई करता है।
शहीदों की पहचान 15 जेकलाई के लेफ्टिनेंट कपिल कंडू (गांव-रनिसका, तहसील-पटौदी, जिला-गुड़गांव), रायफल मैन राम अवतार (गांव-बराका, ग्वालियर), रायफलमैन शुभम सिंह (गांव-मुकुंदपुर चौधरियां, तहसील-मढ़ीन, कठुआ) और हवलदार रोशन लाल (गांव-निकोलस, तहसील-घगवाल, जिला-सांबा) के रूप में हुई है।
इसके अलावा एक लांस नायक इकबाल अहमद घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि शहीद व घायल सभी सेना की बारूद पोस्ट पर तैनात थे। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने जवानों की शहादत पर शोक प्रकट किया है। साथ ही इनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है।