फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में हुआ ब्लास्ट, तीन लोग हुए घायल; दो की हालत गंभीर

Tue, 28 May 2024 07:03 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में आग लगने के कारण एक खेत में जंग लगे मोर्टार के फटने से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों को कराया गया भर्ती - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में धमाका हुआ है। जिसकी चपेट में आने से तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रहा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में आग लगने के कारण एक खेत में जंग लगे मोर्टार के फटने से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट तब हुआ जब रात करीब सवा आठ बजे खारा मधाना गांव में कुछ किसान खेत में फसल अवशेष जला रहे थे।

उन्होंने कहा कि रमीत सिंह (66), सिमरो देवी (76) और सुरिया बीबी (58) विस्फोट में घायल हो गए और उन्हें जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सिंह और एक महिला की हालत गंभीर है। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जंग लगे मोर्टार शेल का एक टुकड़ा बरामद किया। अधिकारियों के मुताबिक, पहले भी इलाके के खेतों से मोर्टार के गोले बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें