Three injured by mini bus overturn
- फोटो : SAMBA
बिश्नाह। बाड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर पटियाडी गांव में मंगलवार को एक मिनी बस के पलटने से उसमें सवार तीन यात्री घायल हो गए। मिनी बस एक बाइक पर गिरी, जिससे वह चकनाचूर हो गई। जानकारी के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र अरनिया से बिश्नाह की तरफ आ रही एक मिनी बस तेज रफ्तार होने के कारण बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में मिनी बस में बैठे दो यात्री और कंडक्टर को चोटें आई। हालांकि संयोग ही कहा जाए कि इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
मिनी बस जहां गिरी, वहां एक बाइक खड़ी थी। एक व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूल की गाड़ी में चढ़ाने के लिए उससे आया था। वह अपने बच्चे के साथ बाइक से थोड़ी दूर खड़ा था। अगर वह बाइक के पास खड़ा होता तो बड़ा हादसा हो जाता। बाइक पर मिनी बस गिरने से बाइक चकनाचूर हो गई।
इस हादसे में सरदारी लाल पुत्र ज्ञानचंद गांव पोवाल, गिरधारी लाल पुत्र सतपाल निवासी फतेहगढ़ और जगदेव सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी पोवाल घायल हो गए हैं। पुलिस ने चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज अपर जिला अस्पताल में किया गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर है।