फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आतंकी घुसपैठ नाकाम, तीन दहशतगर्द ढेर, चार जवान घायल

Wed, 20 Jan 2021 10:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तीन घुसपैठियों को सेना ने मार गिराया गया है। इस दौरान चार सैन्यकर्मी घायल भी हुए हैं। सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। रक्षा सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ को आसान बनाने के लिए एलओसी के अखनूर सेक्टर के खौर क्षेत्र में मंगलवार शाम से भारी गोलाबारी शुरू कर दी।

विज्ञापन


पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए। इस दौरान भारतीय सेना की कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए, साथ ही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि मारे गए आतंकवादियों के शव एलओसी के पाकिस्तान की तरफ पड़े हैं और इन्हें अब तक पाकिस्तानी सैनिकों ने नहीं उठाया है। यह 2021 में एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा किया गया पहला बड़ा संघर्षविराम उल्लंघन है।

यह भी पढ़ेंः कश्मीरी पंडितों के विस्थापन का दर्दः हाथ पैर की हड्डियां तोड़ी, आंख फोड़ी फिर... 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह में खलल डालने के लिए पाकिस्तान में बने लांचिग पैड पर बड़ी संख्या में आतंकी बैठे हैं। जिनकी घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना और रेंजर गोलीबारी कर रही है।

यह भी पढ़ेंः लद्दाख की रहस्यमयी पहाड़ी जहां छुपा है गहरा राज, जानिए कैसे खुद-ब-खुद ऊपर चढ़ती हैं गाड़ियां  

विज्ञापन

सांबा के सीमावर्ती गांव सदोह में ग्रामीणों ने देखे संदिग्ध

उधर, सांबा के सीमावर्ती गांव सदोह में मंगलवार सुबह तड़के ग्रामीणों ने संदिग्ध देखे। वहीं राजोरी शहर से सटे कुछ गांवों में भी मंगलवार सुबह कुछ संदिग्ध देखे गए। सूचना पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। 

सूत्रों के अनुसार सांबा के सदोह गांव के ग्रामीण राजेश शर्मा के अनुसार सुबह करीब तीन बजे वह घर के बाहर निकले तो तीन संदिग्ध लोग उनके घर के निकट घूम रहे थे। उनके पास हथियार थे। उन्होंने शॉल ओढ़ रखी थी। वह अंदर गया और पिता को बात बताई। उन्होंने बीएसएफ व पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने क्षेत्र का चप्पा-चप्पा छान मारा। उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि सदोह गांव से भारत-पाकिस्तान सीमा कोई दो किलोमीटर की दूरी पर है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र से तारबंदी काटकर आतंकियों ने घुसपैठ की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें