फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे के भीतर घुसपैठ की तीसरी कोशिश नाकाम, दो दिन में सात आतंकी ढेर

Fri, 09 Jun 2017 02:23 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सेना की जवाबी कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर नौगाम तथा गुरेज सेक्टर में लगातार दूसरे दिन घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम करते हुए सेना ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों से लोहा लेते हुए एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो घायल हुए हैं।
विज्ञापन


आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं। इनके पास से मिले खाने -पीने के सामान तथा दवाइयों पर पाक निर्मित होने की मुहर लगी है। पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले जिले के नौगाम सेक्टर में आतंकियों का एक दल घुसपैठ की कोशिश कर रहा था।

संदिग्ध हलचल देख सतर्क जवानों ने उन्हें ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मार गिराए गए। इस दौरान 4/1 जीआर का एक जवान शहीद हो गया। फिलहाल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घुसपैठ की दूसरी कोशिश गुरेज सेक्टर में हुई। यहां संदिग्ध हलचल देखने के बाद जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस पर आतंकी भाग गए।  
विज्ञापन

सात आतंकियों को किया ढेर, एक जवान भी शहीद

सेना की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी के साथ लगने वाली एलओसी पर पिछले 48 घंटों में घुसपैठ की तीन कोशिशें तथा बैट हमले को नाकाम बनाया गया। इस दौरान सेना को सात आतंकियों को ढेर करने में सफलता हाथ लगी है जबकि सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है।

उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले से सटी एलओसी पर तीन घुसपैठ की कोशिशें की गई हैं। इनमें से पहली कोशिश जिले के मच्छेल सेक्टर में बुधवार को की गई, जहां 5 से 6 आतंकियों का दल भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। यहां सतर्क जवानों ने चार आतंकियों को मार गिराया। 
विज्ञापन

पाक की शह पर हो रही आतंकी घुसपैठ

कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ के लिए पाक सेना की ओर से भारी गोलाबारी कर आतंकियों को घुसपैठ के लिए कवर फायर दिया गया। बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सेना के जवानों ने बुधवार को बैट हमले को भी नाकाम बनाया। हमला गोहालटा इलाके में स्थित अनिल पोस्ट के करीब हुआ था जब घात लगाए बैठे बैट के आतंकियों द्वारा जवानों पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में आतंकी भाग निकले। 

इस वर्ष घुसपैठ की 22 कोशिशों को बनाया नाकाम
सेना के अनुसार इस वर्ष अभी तक 22 घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाया गया है। इसमें हथियारों से लैस 34 आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिली है। इससे आतंकियों की नापाक साजिशों पर पानी फिर गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें