फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में तीन सौ अध्यापक बनेंगे मास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षा निदेशालय ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को सूची इसी सप्ताह प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शिक्षा विभाग अब 300 से ज्यादा अध्यापकों को मास्टर बनाएगा। इस बारे में निर्णय 14 जून को हुई विभागीय पदोन्नति कमेटी में फैसला लिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अध्यापकों की सूची इसी सप्ताह प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। फाइलें मिलने के बाद अध्यापकों को अगले सप्ताह में पदोन्नति दी जाएगी।
अभी तक शिक्षा निदेशालय में अध्यापकों का रिकाॅर्ड नहीं पहुंचा है। अब तमाम रिकॉर्ड जमा करना होगा। इसके बाद वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति दी जाएगी। अध्यापकों को पदोन्नति 15 से 16 साल के लंबे अंतराल के बाद मिल रही है। पहले विपरीत परिस्थितियों के कारण राहत नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में संभाग स्तरीय समिति की ओर से भी मुख्य शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक भी होने जा रही है। सीईओ को वर्चुअल मोड से इसमें भाग लेना होगा। इस बारे में आदेश शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें