फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घाटी में आतंकियों ने किए ताबड़तोड़ छह ग्रेनेड हमले

Fri, 25 Jan 2019 07:34 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आतंकियों ने घाटी में पांच जगह ताबड़तोड़ ग्रेनेड हमले किए। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के एक जवान समेत एक नागरिक के घायल होने की सूचना है। इसी के साथ सुरक्षाबलों ने पुलवामा, सोपोर और अनंतनाग में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम लगातार आतंकियों ने ताबड़तोड़ तीन हमले किए जिसमें पुलवामा और सोपोर में सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाया गया। वहीं अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को आतंकियों ने निशाना बनाया।

पुलवामा के तहब इलाके में संदिग्ध आतंकी ने जवानों पर फायरिंग भी की और सैनिक शिविर के नजदीक ग्रेनेड हमला भी किया।  वहीं शाम के वक्त कश्मीर घाटी में आतंकियों द्वारा चौथा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने यहां एसएसबी कैंप को निशाना बनाया है। यह हमला श्रीनगर के मेहजूरनगर बुंड इलाके में हुआ है।
विज्ञापन


हमले में पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया गया है। वहीं मंडोरा त्राल में भी आतंकी हमला होने की जानकारी मिली है। वहीं संदिग्ध आतंकियों ने शोपिया में पलाटून पोस्ट पर ग्रेनेड से छठा हमला किया। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें