फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: सीनियर ने जूनियर इंजीनियरिंग छात्रा का अपहरण कर की शादी, रेप कर बनाया अश्लील वीडियो

Fri, 25 Jan 2019 12:51 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
दिन दहाड़े अपहरण करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर जबरदस्ती शादी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंजीनियरिंग के सीनियर स्टूडेंट् ने अपनी जूनियर स्टूडेंट के साथ यह सब किया है। छात्रा बड़ी मुश्किल से चंडीगढ़ से भागकर जम्मू पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने इस मामले में अपहरण, जबरदस्ती शादी करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला डिग्याना क्षेत्र का है। छात्रा इंजीनियरिंग पास आउट है। नानक नगर का रहने वाला अमनदीप सिंह उसका एक साल सीनियर था। छात्रा की किसी जगह मंगनी हुई थी। कुछ दिन पहले छात्रा अपने भाई के साथ ब्यूटी पार्लर आई हुई थी। उसका भाई ट्रेन की टिकट लेने के लिए गया। पीछे से अमनदीप सिंह अपने कुछ साथियों के साथ कार में आया। छात्रा को जबरदस्ती उठाकर ले गए। पहले वह उसे राजस्थान ले गया। 

यहां छात्रा से जबरदस्ती शादी की और अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद वह उसे लेकर चंडीगढ़ ले गया। वहां से छात्रा किसी तरह से भागकर जम्मू पहुंच गई। जम्मू पहुंचने पर उसने पुलिस को अपने साथ हुई वारदात के बारे जानकारी दी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। उसके बयान रिकार्ड किए जा रहे हैं। अभी आरोपी को नहीं पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ रेप और उसके दोस्तों सहित अपहरण करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने बयान दिया है कि अमनदीप ने उसकी मंगनी की वजह से यह सब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें