जम्मू। नशे का सेवन व तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए सतवारी पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सतवारी पुलिस ने पुरमंडल के पास नाका लगाया था। इस दौरान बाड़ी ब्राह्मणा से कुंजवानी की तरफ से आ रही कार नंबर डीएल सीएफ को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस को कार से हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ मिला। पुलिस ने कार में सवार तजामुल फारुख निवासी श्रीनगर, सरवार इकबाल निवासी श्रीनगर और समीर हुसैन निवासी बढ़गाम को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। ब्यूरो
जुआ खेलते छह लोग पकड़े
जम्मू। शहर के बीसी रोड इलाके में जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बस स्टैंड पुलिस को जानकारी मिली थी की बीसी रोड के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 17160 रुपये के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने आम लोगों से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों की जानकारी उन्हें देने का आह्वान किया। ब्यूरो
-
जम्मू। पुलिस मुख्यालय ने 36 पुलिस कर्मियों को पीएसआई का विशेष प्रशिक्षण कोर्स करने के लिए पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीएस) कठुआ भेजा है। इसमें नौ इंस्पेक्टर, तीन एसआई, पांच हैड कांस्टेबल, सात सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल सहित छह पुलिस कर्मियाें को पीएसआई का विशेष प्रशिक्षण कोर्स करने तक सभी पुलिस कर्मी पीटीएस कठुआ में रहेंग। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।