फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में गोवंश तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, दो गाय बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जम्मू पुलिस ने अखनूर में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर दो गाय बरामद की हैं। मामले में थाना अखनूर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मामले में उनकी संलिप्तता सामने आने के बाद उनकी निशानदेही पर दो गाय बरामद की गईं।

पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस प्रकरण में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं। जम्मू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गोवंश तस्करी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अखनूर सुशील चौधरी की अगुवाई में एसडीपीओ भरत शर्मा की देखरेख में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें