फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद जम्मू-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर भी मंडराया खतरा

Wed, 30 Nov 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकियों के निशाने पर था जम्मू-दिल्ली रेलवे ट्रैक - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सांबा के चमलियाल में मारे गए आतंकियों के निशाने पर जम्मू-दिल्ली रेलवे ट्रैक था। आतंकियों के पास चेन आईईडी बरामद की गई है। यह आईईडी रेलवे ट्रैक को उड़ाने में इस्तेमाल की जाती है। आतंकियों के पास से जीपीएस भी बरामद किया गया है। इससे साफ है कि आतंकी जीपीएस के माध्यम से रेलवे ट्रैक तक पहुंचने की कोशिश में थे।
विज्ञापन



लेकिन इससे पहले ही मार गिराए गए। मारे गए तीन आतंकियों की तलाशी लेने पर इनके पास पांच चेन आईईडी बरामद की गई। चमलियाल से सांबा दूर नहीं। सूत्रों का कहना है कि आतंकी जीपीएस की मदद से रेलवे ट्रैक तक पहुंचना चाहते थे। इसके लिए वह विजयपुर और सांबा के बीच का रेलवे ट्रैक चुनने वाले थे।

जम्मू से सुबह सबसे पहली अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। इसके बाद मालवा और अन्य ट्रेनों का संचालन होता है। आतंकी विजयपुर और सांबा के रेलवे ट्रैक को उड़ाकर सुबह इन दो ट्रेनों को उड़ाने की प्लानिंग कर रहे थे। आतंकियों के जीपीएस की लोकेशन का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। देखा जा रहा है कि वह चमिलयाल में कहां कहां से आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी रेलवे ट्रैक को उड़ाने की कोशिश कर चुके हैं आतंकी

आतंकी हमला करने की साजिश - फोटो : social media
आतंकियों की इस साजिश के बाद रेलवे अधिकारियों ने जम्मू से लेकर पठानकोट तक रेलवे ट्रैक को कड़ी निगरानी में ले लिया है। साथ ही पूरे स्टेशनों पर अलर्ट कर दिया गया है। जम्मू से दिल्ली को जाने वाली सभी ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

आतंकी पहले भी रेलवे ट्रैक को उड़ाने की कोशिश कर चुके हैं। पठानकोट में हमला करने के वक्त आतंकियों ने पठानकोट के रेलवे ट्रैक पर आईईडी लगा दी थी। लेकिन रेल कर्मी की मुस्तैदी से इसका वक्त पर पता चल गया था। तब रेलवे ट्रैक को उड़ाने से बचा लिया गया था। इस बार भी आतंकी ऐसा ही करना चाहते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें