फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में बच्चों पर वायरल का साया, दोगुनी हुई पीड़ितों की संख्या

Sat, 25 Mar 2017 04:34 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
वायरल फीवर का खतरा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कश्मीर में बच्चों में वायरल फैलने के मामले बढ़ते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सलाह जारी की है। कहा कि लोगों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अस्पतालों में वायरल से पीड़ित बच्चों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। बताया जाता है कि हर दूसरा व्यक्ति खास तौर पर बच्चा वायरल से पीड़ित है।
विज्ञापन


श्रीनगर के एकमात्र बच्चा अस्पताल जीबी पंत अस्पताल में में बड़ी संख्या में पीड़ित बच्चे पहुंचे रहे हैं। ओपीडी में लंबी भीड़ देखने को मिल रही है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ केके पंडिता ने बताया कि आमतौर पर रोजाना ओपीडी मरीजों की संख्या 800 से 1000 के बीच होती है। जब से यह वाइरल फैला है तब से राजोना 2000 से 2200 तक मरीज पहुंच रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने मामले पर नजर रखने के लिए स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को नियुक्त किया है। वह लोगों तक इसकी जानकारी और बचने के उपाय पहुंचा रहे हैं। स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ कादरी ने बताया कि यह एक साधारण फ्लू है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह ठीक होने में 10-12 दिन लेता है। ठीक होने के लिए कोई एंटीबायोटिक खाने की जरूरत नहीं है। परहेज जरूरी है। इस वायरल से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित बच्चे को स्कूल से छुट्टी दी जाए। ताकि अन्य बच्चों को न फैले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें