फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों ने लगाए धमकी भरे पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों द्वारा धमकी भरे पोस्टर लगाए जाने से पंचायती खेमे में दहशत पैदा हो गई है। पोस्टर में उन्हें सभी राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


श्रीनगर से करीब 40 किलोमीटर दूर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लोगों में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब मंगलवार को जिले की अधिकांश दीवारों और बिजली के खंभों पर आतंकियों के धमकी भरे पोस्टर चिपके पाए गए।

सरपंचों और पंचों को इस्तीफा देने को कहा

पोस्टर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के लेटर हेड पर जारी किए गए हैं, जिनमें पंचायती सदस्यों को सभी राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है।

इन पोस्टरों पर इलाके के सरपंचों और पंचों को चार दिन के भीतर इस्तीफा देने को कहा गया है।

आतंकियों ने धमकी देते हुए कहा है कि चार दिन के भीतर पंचायती सदस्य मोहल्लों की मस्जिदों में जाकर ऐलानिया इस्तीफा दें, नहीं तो वह खुद के जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की छानबीन, पोस्टर असली हैं या नकली

धमकी भरे पोस्टरों के बाद खौफ का माहौल है। ऐसे पोस्टर जिले के नीवा, चिवेकलां, वायेबुघ, जाडूरा और लूसवानी इलाकों में पाए गए हैं।

गौरतलब है कि इन पोस्टरों को बाद में पुलिस कर्मियों ने उतार दिया है। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है कि पोस्टर असली हैं या नकली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें