फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई भाजपा विधायकों का हो सकता है पत्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मिशन 44 प्लस का टारगेट लेकर जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में जुटी पार्टी कई मौजूदा विधायकों के टिकट पर कैंची चला सकती है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रियासत के पच्चीस अगस्त को प्रस्तावित दौरे के बाद उनसे परामर्श और मंजूरी लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी कर सकती है।

पार्टी जम्मू कश्मीर में मिशन 44 प्लस का ऐलान कर चुकी है और परिवर्तन यात्राओं का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। ऐसे में पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश के नेता चाहते हैं कि मिशन 44 प्लस के लिए ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन

अमित शाह के दौरे के बाद जारी हो सकती है पहली सूची

जो कि पार्टी को विधानसभा चुनाव में सीटें जितवा सकें। जिन संभावित उम्मीदवारों, जिसमें कई मौजूदा विधायक भी शामिल हैं, जिनकी छवि मतदाताओं में सीट जीतने लायक नहीं है, उनकी टिकट पर कैंची भी चर्लाई जा सकती है।

कड़े फैसले के दौरान विद्रोह या बगावत कम से कम हो, इसके लिए पार्टी ने जिन विधानसभा क्षेत्रों में नये चेहरों को अजमाने की कवायद शुरू की है, वहां पर उन्हें कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के बीच काम करने का निर्देश भी जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें