फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू में हड़कंप! चार केंद्रीय विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

सार

जम्मू के चार केंद्रीय विद्यालयों को ईमेल के जरिए 5 अगस्त को बम धमाके की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के चार केंद्रीय विद्यालयों को ईमेल के जरिए 5 अगस्त को बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश मिलते ही स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांधी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 को सबसे पहले एक संदिग्ध ईमेल आईडी से धमकी मिली। सूचना मिलते ही गांधी नगर पुलिस की टीम स्कूल पहुंची और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी ईमेल आईडी से केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 जम्मू कैंट, केंद्रीय विद्यालय नगरोटा और केंद्रीय विद्यालय सुंजवां को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। इसके बाद सभी संबंधित विद्यालयों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ईमेल के स्क्रीनशॉट में केंद्रीय विद्यालयों के अलावा जम्मू के डीसी कार्यालय और अमरनाथ यात्रा को भी निशाना बनाने की धमकी का जिक्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें