जानकारी के अनुसार, गांधी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 को सबसे पहले एक संदिग्ध ईमेल आईडी से धमकी मिली। सूचना मिलते ही गांधी नगर पुलिस की टीम स्कूल पहुंची और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी ईमेल आईडी से केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 जम्मू कैंट, केंद्रीय विद्यालय नगरोटा और केंद्रीय विद्यालय सुंजवां को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। इसके बाद सभी संबंधित विद्यालयों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ईमेल के स्क्रीनशॉट में केंद्रीय विद्यालयों के अलावा जम्मू के डीसी कार्यालय और अमरनाथ यात्रा को भी निशाना बनाने की धमकी का जिक्र है।