श्रीनगर में बारिश के दौरान जाते लोग।
- फोटो : बासित जरगर
वीरवार रात करीब आठ बजे वाहन गुजर ही रहे थे कि अचानक रामबन में पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और राजमार्ग फिर से बंद हो गया। लगातार पत्थर गिरने और रात होने के कारण राजमार्ग को खोलने का काम शुरू नहीं किया जा सका। शुक्रवार तड़के काम शुरू हुआ और सुबह सात बजे तक राजमार्ग को खोलने में कामयाबी भी मिल गई। राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले बीच में फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया। इसके बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया। शाम करीब चार बजे उधमपुर में रोके गए ट्रकों को भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। शनिवार को हाईवे पर कई जगहों पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।
जम्मू में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू की सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
चिनाब नदी के पास न जाने की दी चेतावनी
एनएचपीसी दुलहस्ती पावर स्टेशन प्रबंधन ने लोगों को चिनाब नदी के पास न जाने की चेतावनी जारी की है। दुलहस्ती पावर स्टेशन, एनएचपीसी लिमिटेड के प्रबंधन ने मुख्य रूप से डुल, बोंज्वाड़, चिरहाड़, भंडारकोट, हस्ती, कांदनी, प्रेमनगर, पुल डोडा, आदि गांव के नागरिकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए 23 जुलाई तक चिनाब नदी के किनारे न जाने का आगाह किया। शनिवार को 6 बजे शाम तक जलाशय फ्लशिंग के लिए दुलहस्ती पावर स्टेशन बांध के गेट खोले जाएंगे, जिससे चिनाब नदी के निचले इलाकों में नदी का जलस्तर 2 से 3 मीटर तक बढ़ सकता है।