फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&k News : आतंकियों की तलाश में सांबा-कठुआ के जंगल और नदी-नाले खंगाल रहा है एसओजी

Sat, 23 Jul 2022 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू

सार

इलाकों मे 24 घंटे की जा रही गश्त, आतंकी मुनीर ने बताए थे कुछ आतंकियों के नाम। 
विज्ञापन
सांबा सेक्टर में गश्त करते जवान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप  (एसओजी) ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर सांबा और कठुआ में विशेष तलाशी अभियान चलाया है। दोनों जिलों के नदी-नालों को खंगाला जा रहा है। 24 घंटे इन इलाकों में गश्त की जा रही है। इसके लिए जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जम्मू के खटीकां तालाब में पकड़े गए लश्कर आतंकी फैजल मुनीर ने पूछताछ में बताया कि उसका सांबा और कठुआ में बड़ा नेटवर्क है।

विज्ञापन


समें शामिल स्लीपर सेल के ओजी वर्कर और आतंकी पाकिस्तान से आने वाले विस्फोटक को बरामद कर कश्मीर तक पहुंचाते हैं। मुनीर ने दो से तीन आतंकियों के नाम भी बताए हैं। इनकी तलाश में एसओजी ने बड़ा आपरेशन चलाया है। हालांकि सांबा और कठुआ के दो आतंकी मियां सुहेल और हबीब को मुनीर के साथ ही गिरफ्तार किया गया था। 

सूत्रों का कहना है कि एसओजी की ओर से नदी, नाले और जंगलों के रूट पर संघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे इनपुट हैं कि सीमा पार से लगातार ड्रोन के जरिए हथियार भेजने की साजिश की जा रही है। कुछ ऐसे रूट हैं, जहां से अब भी असलहा आ रहा है, जबकि कुछ रूट से आतंकी भी घुसपैठ की फिराक में हैं। यह आतंकी सांबा और कठुआ हाइवे के नजदीक अमरनाथ यात्रियों के काफिलों, लंगरों और उनके रुकने के स्थल को निशाना बना सकते हैं। लिहाजा इनकी घुसपैठ पर नजर रखनी होगी। 
विज्ञापन


दोनों जिले घुसपैठ के लिए मफीद
बीते पांच सालों की बात करें तो कश्मीर में पहुंचने वाले अधिकतर पाकिस्तानी आतंकी सांबा और कठुआ बॉर्डर से घुसपैठ करके ही कश्मीर पहुंचे हैं। यहां तक कि जम्मू के नगरोटा, झज्जर कोटली, उधमपुर, सुंजवां, सांबा, कठुआ में होने वाले सभी फिदायीन हमले इन्हीं जगहों से घुसपैठ करके आए आतंकियों ने किए हैं। एनआईए भी अपनी जांच में केंद्रीय गृह मंत्रालय को बता चुकी है कि सांबा और कठुआ बॉर्डर से आतंकी घुसपैठ करते हैं और इस पर कार्रवाई की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें