फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बम बम भोले' के घोष के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे जम्मू-कश्मीर

Wed, 28 Jun 2017 08:42 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। यात्रियों की रियासत में आमद के दूसरे दिन 244 वाहनों में सवार होकर आए बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं ने लखनपुर में वाहनों के दस्तावेजों की जांच करवाई और उसके बाद जम्मू के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम छह बजे से बुधवार शाम छह बजे तक अमरनाथ यात्रा से संबंधित श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कुल 4607 की संख्या में श्रद्धालुओं में 3415 पुरुष और 1131 महिलाएं और 61 बच्चे शामिल रहे। 

पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के साथ ही राज्य का प्रवेशद्वार लखनपुर भोले के रंग में रंगने लगा है। बुधवार को अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के वाहनों ने हाईवे को भी भोले की भक्ति में रंग दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्य के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं की भीड़

प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हाईवे बाबा के जयकारों से गूंज उठा। उमस और गर्मी के बावजूद भक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। टोल प्लाजा से लेकर लखनपुर बाजार और हाईवे में बम भोले के जयघोष के साथ पूरा माहौल शिवमय हो रहा है। यात्रियों की आमद से लखनपुर के बाजार में भी रौनक बढ़ने लगी है। व्यापारियों के साथ यात्री वाहन चालकों के चेहरे खिल गए हैं। 

राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में लगातार दूसरे दिन भी बम बम भोले और जय शिवशंकर के जमकर जयघोष लगे। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए देशभर से पहुंच रहे यात्रियों की आस्था देखते ही बन रही है। बारिश ने भोले के भक्तों में और भी जोश भर दिया है।

बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पहुंचे दिल्ली से पहुंचे रमणीक रौनक मेहता ने कहा कि वह पिछले कई सालों से बाबा के दर्शनों के लिए आ रहे हैं और उनकी अपने भक्तों पर हमेशा कृपा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें