जम्मू कश्मीर सर्विस सलेक्शन बोर्ड की ओर से सरकारी विभागों में भर्तियों का पिटारा खोल दिया गया है। 13 अगस्त को निकाले गए विज्ञापन के अनुसार विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के 197 पदों सहित कुल 833 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया है। जेई के अलावा जूनियर स्टेनोग्राफर के 53 पदों पर भी वैकेंसी है। अच्छी बात ये है कि इन भर्तियों में 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा लाइब्रेरियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, तहसील में सोशल ऑफिसर, स्टोर कीपर, लेबोरेटरी टेक्निशियन, सुपरीटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट, इंडस्ट्रीयल प्रमोशन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, क्वालिटी कंट्रोल सुपरवाइजर, अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट, ड्राइवर, ऑडिटर, वाइल्ड लाइफ फारेस्टर, वेटनरी ऑफिसर, वेटनरी फार्मासिस्ट सहित दर्जनों अन्य विभागों में सैकडों नियुक्तियां निकाली गई हैं। ऐसे में अगर आप भी निर्धारित योग्यता रखते हैं तो आवेदन करके प्रदेश सरकार में सरकारी मुलाजिम बन सकते हैं।
उम्र और योग्यता
विभिन्न विभागों में नियुक्तियों के लिए अलग अलग आयु वर्ग तय किए गए हैं। आमतौर पर सभी भर्तियों के लिए 18-40 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। वहीं एससी, एसटी, आरबीए, एएलसी और ओएससी वर्ग के 18-43 उम्र सीमा के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा शारीरिक रूप से विकलांग अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष तय की गई है।
जबकि एक्स सर्विसमैन कैंडीडेट 48 वर्ष की आयु तक उक्त नियुक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं अलग अलग वर्ग के लिए अलग अलग योग्यता तय की गई है। मसलन जूनियर इंजीनियर के पद के लिए आवेदक का संबंधित विषय में स्नातक होना जरूरी है। कम से कम योग्यता बारहवीं पास होना जरूरी है।
आवेदन की अंतिम तिथि
नियमों के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को जम्मू कश्मीर का मूल निवासी होना जरूरी है। इसके लिए उसके पास यहां निवास करने संबंधी मूल प्रमाण पत्र होने आवश्यक हैं। वहीं, आवेदन करने की तिथि 18 अगस्त से आगामी 18 सितंबर तक तय की गई है। इस बीच में अभ्यर्थी ऑनलाइन ऑवेदन कर सकते हैं। तय तिथि निकलने के बाद किसी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन करने का तरीका और फीस
सभी वैकेंसी के लिए आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी जम्मू कश्मीर सर्विस सलेक्शन बोर्ड की वेबसाइट (jkssb.nic.in) पर जाकर भर्तियों की विस्तृत जानकारी ले सकता है और आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थी को जम्मू कश्मीर बैंक की किसी भी शाखा में 400 रुपये की चालान फीस जमा करनी होगी। जिसकी उसे रसीद दी जाएगी।
वहीं उपरोक्त के अलावा भी विभिन्न विभागों में सैकडों की संख्या में सरकारी नौकरियों के लिए विज्ञापन निकाले गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
http://goo.gl/Ryl28T