फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववाद और नफरतों के मंसूबे तोड़ कश्मीर में सेना भर्ती में शामिल हुए हजारों युवा

Wed, 05 Apr 2017 08:05 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में अलगाववादी और पाकिस्तान में बैठे आतंक के आका घाटी के युवाओं को गुमराह कर जहां पत्थरबाज बनने को उकसा रहे हैं, वहीं इसी घाटी के ये युवा भी हैं जो नापाक मंसूबे पाले बैठे लोगों को कड़ा संदेश देते हुए सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने को आतुर हैं।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर में भारी संख्या में कश्मीरी युवा सेना की भर्तियों में शामिल होते दिख रहे हैं। सेना के अनुसार अब तक करीब 19,000 युवाओं ने सेना में शामिल होने की इच्छा जताते हुए फार्म भरे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इससे बाकी के युवाओं का भी सेना के प्रति नजरिया बदलेगा।

घाटी में पिछले वर्ष लगातार छह महीने तक जारी हिंसा के बीच जो पत्थरबाजी का एक दौर चला था और जो युवा हाथों में पत्थर लिए सेना और अन्य सुरक्षाबलों को निशाना बनाते दिख रहे थे, वही युवा आज लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर सेना की भर्ती में शामिल होने पहुंच रहे हैं। लगातार जहां यह खबरें सामने आ रही हैं कि सरहद पार से आतंक के आका युवाओं को गुमराह कर ऑनलाइन भर्ती कर रहे हैं, लेकिन इस बीच इतनी संख्या में कश्मीरी युवाओं का सेना में भर्ती होने के लिए शामिल होना एक तमाचा है।
विज्ञापन

 

युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

कश्मीर में सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
वहीं सेना की भर्ती में शामिल होने पहुंचे युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। एक स्थानीय युवा मोहम्मद शफी के अनुसार वह काफी खुश है कि देश की सेवा करने का मुझे मौका मिल रहा है। उसने कहा कि मैं अपने बाकी दोस्तों से भी यही कहना चाहूंगा कि वे आगे आएं और देश की सेवा करें।

इतना ही नहीं, शफी के अनुसार यहां 75 प्रतिशत बेरोजगारी है और इसी के चलते अधिकतर युवा गलत रास्ते की ओर जा रहे हैं। उन्हें भी चाहिए कि सकारात्मक सोच रखकर गलत रास्ता छोड़ दें। एक और युवा सैयद के अनुसार वह शुरू से ही देश की सेवा करना चाहता था और आज उसे यह अवसर मिला, जिसके चलते वह काफी खुश है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यह भर्ती सभी जिलों के लिए है और इसके लिए अभी तक कुल 19,000 के करीब आवेदन पत्र आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि घाटी के युवाओं के लिए यह भर्ती उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के हैदरबेग इलाके में चल रही है जो 4 से 12 अप्रैल तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन

10 अप्रैल को होगा मेडिकल टेस्ट

10 अप्रैल को होगा मेडिकल टेस्ट - फोटो : डेमो फोटो
9 अप्रैल तक सभी स्क्रीनिंग टेस्ट होंगे और इसमें पास होने वालों का 10 अप्रैल को मेडिकल टेस्ट होगा। जो प्रतिभागी इसमे पास होंगे, उनका लिखित टेस्ट 28 मई को होगा। अधिकारी ने बताया कि आज 2300 युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए, जिनमें से 500 प्रतिभागी अगले चरण के लिए पहुंचे हैं।

उनका यह भी कहना है कि ऐसी भर्तियों से कश्मीरी युवाओं को न सिर्फ रोजगार मिलेगा, बल्कि उनका सेना के प्रति नजरिया भी बदलेगा। वे जब सेना का तौर-तरीका देखेंगे, तो वह यह अनुभव अपने दोस्तों और अन्य करीबियों तक पहुंचाएंगे और इसका असर बाकी युवाओं पर भी पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें