फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात समंदर पार अटका उमर का मन, पढ़ें खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चुनाव क्षेत्र में मतदान हो रहा है लेकिन इसके बाद भी वह उदास हैं। उमर का मन चुनाव में नहीं बल्कि सात समंदर पार लंदन में अटका हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल लंदन में आज उमर के पिता फारूक अब्दुल्ला का एक बड़ा ऑपरेशन होना है। किडनी खराब होने के चलते आज फारूक का किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है।

उमर इस समय रियासत में बिलकुल अकेले हैं। उनकी मां भी लंदन में ही हैं। बता दें कि उमर की मां ही अपनी पति फारूक को किडनी डोनेट कर रही हैं।

माता-पिता दोनों की सर्जरी

माता-पिता दोनों की सर्जरी होने के बाद भी चुनाव के कारण उमर लंदन नहीं जा सके। इस दर्द को उमर ने ट्वीट करके बयां किया।

'काश में अपने पेरेंट्स के पास होता, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, मैं हर पल उन्हीं के बारे में सोच रहा हूं।'

आगे उमर ने लिखा, सात महीने पहले लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद मेरे पिता ने एक सेल्फी क्लिक की थी। मैंने भी कुछ ऐसा ही किया है।
विज्ञापन

'छह साल में हुए कई अच्छे काम'

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2014 में फारूक अब्दुल्ला को पीडीपी के तार‌िक हमीर कर्रा ने श‌िकस्त दी थी। यह पहली बार है जब फारूक कोई चुनाव हारे हैं।

77 साल के फारूक बीते चार महीनों से लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं।

सोनावर सीट से चुनाव लड़ रहे उमर ने आज वोट कास्ट करने के बाद कहा, मुझे किसी बात की चिंता नहीं है, बीते छह सालों में रियासत में बहुत से अच्छे काम भी किए गए हैं जिनके बारे में जनता भी जानती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें