फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी से गठबंधन नहीं: जेटली

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी से भाजपा गठबंधन नहीं करेगी। बहरहाल जेटली ने बहुमत न मिलने पर सामान सोच वाले अन्य संगठनों से तालमेल से इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने अनुच्छेद 370 पर कहा कि भाजपा की विचारधारा जस की तस है और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। जेटली ने रविवार को जम्मू में भाजपा के मिशन 44 प्लस एजेंडे पर विजन सेमीनार के दौरान विभिन्न विषयों पर पार्टी के मत की जानकारी दी।

विजन सेमीनार में अरुण जेटली ने कहा कि जहां तक जम्मू-कश्मीर में पार्टी के मिशन 44 प्लस का सवाल है, तो भाजपा को लगता है कि लोकसभा चुनाव की तरह रियासत में भी अब तक लोगों की पूरी नहीं हुई आकांक्षाओं का वोट भाजपा को मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

रियासत में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी

उन्होंने कहा कि जम्मू और लद्दाख की उपेक्षा होती रही है। कश्मीर के लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास बढ़ा है। कांग्रेस रियासत में नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के पीछे अपनी विचारधारा का त्याग कर पूंछ बनकर रही है। इन तीनों पार्टियों के नाकाम रहने के बाद इस बार भाजपा पर लोग विश्वास जताएंगे।

एक सवाल के जवाब में जेटली ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर पार्टी का रुख और विचारधारा में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी रियासत की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुख तौर पर रख रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी मिशन 44 प्लस के लक्ष्य को पूरा करेगी और जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी।  

अलगाववादियों से कोई रियायत नहीं

केंद्रीय वित्त और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कश्मीर घाटी में अलगाववादियों से भाजपा सरकार कोई रियायत नहीं करेगी। बहरहाल कश्मीर के लोगों के हित में सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद और इसको समर्थन देने वाले लोग इंसानियत के दायरे में नहीं आते। ऐसे में इनको किसी प्रकार की र्कोई रियायत नहीं मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें