फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में शामिल लोगों को नहीं जाएगा बख्शा: सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील शर्मा ने बुधवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीनगर के पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना के मद्देनजर भारत लौट आए हैं। उन्होंने कहा, यह हमला अत्यंत क्रूरता का कृत्य है। कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या करने वालों ने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं। जम्मू-कश्मीर के लोग पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। यह हमारे सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाएगा। जनता सुरक्षा बलों के साथ खड़ी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें