फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आखिरी मुलाकात नहीं, आज यहां तो कल फील्ड में मिलेंगे

Sat, 15 Feb 2025 03:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पंचायत सचिवों को नियु​क्ति पत्र बांटते हुए
विज्ञापन
नवनियुक्त पंचायत सचिवों को बांटे नियुक्ति पत्र, स्काॅस्ट जम्मू में कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यह हमारी आखिरी मुलाकात नहीं। आज हम यहां हैं, लेकिन कल हम फील्ड में मिलेंगे। शासन में सुधार के लिए मिलकर काम करेंगे। मैं आपके क्षेत्रों का दौरा करने और आपके काम के प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए उत्सुक हूं।यह बात मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (एसकेयूएएसटी) जम्मू समारोह में 20 नव नियुक्त पंचायत सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी रही। आपको नियुक्ति आदेश किसी के उपकार के रूप में नहीं, बल्कि आपकी कड़ी मेहनत और योग्यता के परिणाम के रूप में दिए गए हैं। अब्दुल्ला ने जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने में पिछली सरकारों, विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री शेख मुहम्मद अब्दुल्ला के योगदान को याद किया। सीएम ने नवनियुक्त पंचायत सचिवों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि ग्रामीण विकास के लिए आवंटित सरकारी धन का उपयोग प्रभावी ढंग से हो। कृषि उत्पादन और आरडीडी मंत्री जावेद अहमद डार ने नियुक्तियों पर बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, एसकेयूएएसटी-जम्मू के कुलपति बीएन त्रिपाठी, सचिव आरडीडी ऐजाज असद, आरडीडी कश्मीर और जम्मू के निदेशक और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें