फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार के करीब भक्तों ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन, गुरुग्राम से 651 बसों में आए श्रद्धालु

Tue, 02 Jul 2019 10:29 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम से कटरा बस से आए 30 हजार से अधिक यात्रियों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। इस मौके पर यात्रा के संयोजक भाजपा के विधायक उमेश अग्रवाल ने कटड़ा वासियों व श्राइन बोर्ड सहित मददगार सभी का आभार जताया। मंगलवार को यहां प्रेसवार्ता में विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि एक माह से चल रही यात्रा के सफल समापन पर वे माता वैष्णो देवी का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने के साथ ही आभार प्रकट करने आए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में गुरुग्राम से आए लोगों की सफल यात्रा में कटरा वासियों मुख्यत: यहां के सामाजिक व व्यवसायिक लोगों ने भी भरपूर साथ दिया, जिनका हम आभार प्रकट करते हैं। साथ ही उन्होंने राज्यपाल सत्यपाल मलिक, कटरा के पुलिस व प्रशासन से जुड़े लोगों और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों का भी आभार जताया। 

उन्होंने कहा कि बिना किसी परेशानी के 651 बसों में सवार होकर गुरुग्राम से 30 हजार से अधिक यात्री निशुल्क कटरा पहुंचे और माता रानी के दर्शन किए। दर्शन के बाद गुरुग्राम पहुंचे लोगों का अनुभव रहा है कि विश्राम स्थल कटरा शहर से लेकर भवन तक सभी ने उनकी मदद की। फलस्वरूप एक माह में हजारों की संख्या में दर्शन को आए बच्चों व महिलाओं को किसी भी अप्रिय घटना का सामना नहीं करना पड़ा। 
विज्ञापन


भूले-भटके श्रद्धालुओं को विश्राम स्थल तक पहुंचने में स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। अग्रवाल का कहना है कि इस पूरी यात्रा में 70 प्रतिशत भक्तों ने माता के पहली बार दर्शन किए और ऐसे भक्तों को पहली प्राथमिकता दी गई है। 

पत्रकारों के सवाल के जवाब में विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम की जनता की उम्मीदों के मुताबिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों व आयोजनों में हाथ बंटाते रहे हैं। इससे पहले गुरुग्राम से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए उन्होंने एक साथ 180 बसों में आठ हजार यात्रियों को ले जाने की व्यवस्था की थी। गुरुग्राम में 11 सौ घरों में सुंदरकांड पाठ कराने की व्यवस्था भी की गई थी। 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस बारे में समय के मुताबिक जरूरी कदम उठाएगा। बीजेपी की वर्तमान सरकार में ही मंदिर का निर्माण जरूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें