फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, टिकट कटाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

Sun, 11 Nov 2018 03:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू तवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस (12414-12413) में एक स्लीपर कोच की जगह थर्ड एसी कोच लगाया गया है। यह सुविधा 10 नवंबर से शुरू कर दी गई है। इसके तह इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, दो सेकेंड एसी, चार थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, तीन साधारण श्रेणी और दो पावर कार डिब्बों सहित 22 कोच होंगे। 
विज्ञापन


तरह 13 नवंबर से जामनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस (12477-12478) में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच की सुविधा मिलेगी। वहीं, 12 नवंबर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस (12471-12472) में एक थर्ड एसी कोच और अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सर्वोदय एक्सप्रेस (12473-12474) में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच की सुविधा 15 नवंबर से मिलेगी।

तीन ट्रेनों का मार्ग बदला
रेलवे ने रविवार को रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया है। जम्मू तवी-हजूर साहिब नांदेड हमसफर एक्सप्रेस (12752) 11 नवंबर को सानेहवाल, न्यू मोरिंडा-चंडीगढ़ से होकर गंतव्य तक पहुंचेंगी। वहीं, जम्मू तवी-सीएसटी मुंबई एक्सप्रेस विशेष रेलगाड़ी (02172) सानेहवाल-न्यू मोरिंडा-चंडीगढ़ से होकर गंतव्य तक पहुंचेंगी। माता वैष्णो देवी कटड़ा-इंदौर मालवा एक्सप्रेस (12920) फिरोजपुर मंडल से 50 मिनट रुककर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें