फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में कई कारों के पहिये चोरी

Thu, 14 Jan 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पक्का डंगा क्षेत्र में कार के पहिये चुराने वाले गिरोह ने एक ही रात को चार वाहनों के पहिये उड़ाकर पुलिस की नींद उड़ा दी। खास बात यह है कि थाने से मात्र 50 गज की दूरी पर खड़ी कारों से एक साथ पहिये चोरी करने की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन


चोरी की घटनाओं की एक के बाद एक शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश में कई स्थानों पर छापामारी की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पक्का डंगा क्षेत्र में चोरों ने एक बोलेरो, एक सेंट्रो, एक स्वीफ्ट और एक आल्टो कार के बड़ी चतुराई से पहिये निकाले और कारों को पत्थरों पर टिका कर फरार हो गए। पीड़ित कार मालिकों ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


इनमें पीडीपी नेता विक्रम सिंह की बोलेरो (जेके 21-0091) भी शामिल है, जिसके पहिये लाइब्रेरी के पास से उड़ाए गए। सुबह जब नेताजी अपनी बोलेरो के पास पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला।

इसके अलावा टांगे वाली गली के पास खड़ी चरणजीत सिंह और साहिल मैंगी की कारों को शिकार बनाया। इनमें एक सेंट्रो (जेके02वी 9761) और एक स्वीफ्ट (जेके02एएक्स 3555) शामिल है।

इनके मालिकों ने बताया कि रोजाना रात को मुख्य सड़क के किनारे ही वह अपनी कारें खड़ी करते हैं। बुधवार सुबह जब वह काम पर जाने के लिए सड़क पर पहुंचे तो उन्हें कारों के पहिये चोरी होने का पता चला।
विज्ञापन


आसपास पूछताछ करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की। एक अन्य आल्टो कार के भी टायर चोरी होने की सूचना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें