फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ जिले में आज से लाकडाउन में मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में शुक्रवार से लॉकडाउन-4 में प्रशासन की तरफ से पिछले दो महीनों से जारी पाबंदियों में लोगों को राहत दी जाएगी। इसमें शराब की दुकानों को छोड़ कर अन्य सभी दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी। नाई की दुकानें और ब्यूटी पार्लर भी खोले जाएंगे। कुछ शर्तों के साथ निजी वाहनों को भी सड़कों पर दौड़ने की इजाजत रहेगी। इस बात के आदेश वीरवार देर शाम जिला मजिस्ट्रेट राहुल ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने अपने जारी आदेश में शुक्रवार से सभी दुकानों को खोलने की इजाजत दिए जाने की बात कही है। दुकानों पर लॉकडाउन के नियमों सामाजिक दूरी की उचित व्यवस्था रखने, दुकानदारों और उनके कर्मचारियों द्वारा मास्क और दस्तानों का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। इनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ डिजास्टर मैनैजमेंट एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करने की बात कही गई है। निजी वाहनों को सड़कों पर चलने की अनुमति रहेगी परंतु एक चार पहिया वाहन में चालक के अतिरिक्त दो लोगों को ही सवार होने की इज्जात रहेगी। वाहन सैनिटाइज किया हुआ होना चाहिए और सवारियों को मास्क का प्रयोग करना होगा। काई भी वाहन सड़क किनारे खड़ा पाए जाने पर उसको सीज कर थाने पहुंचाया जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से दो महीनों के बाद पाबंदियों में राहत दिए जाने से आम लोगों के साथ ही दुकानदारों में खुशी की लहर है। जबकि शराब की दुकानें न खोले जाने के आदेश पर लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें