फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत: नियंत्रण रेखा पर किया स्नाइपर हमला, एक जवान घायल; जताई जा रही है ये आशंका

Wed, 12 Mar 2025 08:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नौशेरा

सार

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे कलसिया इलाके में सेना की जीआर बटालियन का जवान ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान पाकिस्तान ने स्नाइपर राइफल से फायर किए। गोली लगने से जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ाने के लिए लगातार षड्यंत्र रच रहा है। राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कलसिया इलाके में बुधवार सुबह सीमा पार से स्नाइपर राइफल से फायरिंग की गई। इससे भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इससे पहले तड़के इसी इलाके में दो से तीन विस्फोट किए गए। आशंका है कि आतंकी घुसपैठ कराने के इरादे से पाकिस्तान ने इस नापाक हरकत को अंजाम दिया। हालांकि इन धमाकों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे कलसिया इलाके में सेना की जीआर बटालियन का जवान ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान पाकिस्तान ने स्नाइपर राइफल से फायर किए। गोली लगने से जवान घायल हो गया। घायल की पहचान सिपाही मन कुमार के रूप में हुई है। हालांकि, सेना ने अभी तक इस घटना की पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद सेना ने बड़े पैमाने पर नियंत्रण रेखा पर ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। कलसिया और नौशेरा के एलओसी से सटे अन्य क्षेत्रों में सेना हाई अलर्ट पर है। बता दें कि इससे पहले भी एक माह पहले पाकिस्तान की ओर से दागे गए स्नाइपर हमले में नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में सेना का एक जवान घायल हो गया था।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें -जम्मू कश्मीर: देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं सहन होगा; गृह मंत्रालय ने JKIM पर पांच साल के लिए लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें