कुंजवानी में लश्करे मुस्तफा का आतंकी जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आतंकी पठानकोट से जम्मू की ओर आ रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यहां पर नाका लगाया। नाके से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। इसके बाद आतंकी को गिरफ्तार किया गया है।
आतंकी की पहचान इदायत उल्ला मलिक निवासी शोपिया आनंतनाग के रूप में हुई है। आतंकी जश्करे मुस्तफा संगठन से संबंधित है। पुलिस को सूचना थी कि आतंकी जम्मू में रह रहा है। यहां पर बड़े हमले की तैयारी चल रही है। पुलिस ने नाके के दौरान वाहनों को जाने की अनुमति दी। जैसे ही आतंकी की कार गुजरी तो ज्यादा संख्या में पुलिस बल ने वाहन को घेर लिया।
यह भी पढ़ेंं- जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों को आकर्षित करनी की तैयारी, देश के दस बड़े शहरों में होंगे रोड शो
इसमें करीब एक घंटा तक कार्रवाई चलती रही है। बाद में आतंकी को कार से निकाला गया और उसे गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी नरवाल के पास पुलिस दो आतंकियों को हिरासत में ले चुकी है। दोनों ही आतंकी शहर को दहलाने की फिराक में थे। इसमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य बड़े मंदिर निशाने पर थे। अब फिर से हमले की सूचना और आतंकी के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी। आतंकी से हथियार भी बरामद हुए है।