फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बिजली पानी की राह तकते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी और उमस भरे मौसम में बिजली की अघोषित कटौती और उस पर ट्रांसफार्मर जलने से लोगों में हाहाकार मचा है। बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने गांधीनगर स्थित बिजली दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर जलने और आठ से 14 घंटे तक की कटौती का सिलसिला जारी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को एक दर्जन के करीब ट्रांसफार्मर जलने की बात सामने आई है।

उधर, जले ट्रांसफार्मर को सही नहीं किए जाने से गुस्साए डिग्याना क्षेत्र के लोगों ने गांधीनगर स्थित बिजली दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

तवी में गाद आने से अटकी वाटर सप्लाई

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने वाले इलाकों में कोशिश की जा रही है कि ट्रांसफार्मरों को जल्दी पहुंचाया जाए, लेकिन इसमें दो से तीन दिन का समय लग रहा है।

बिजली विभाग की चीफ इंजीनियर शहनाज गोनी के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने वाले इलाकों में समस्या अधिक है।

बिजली कटौती और तवी में जलस्तर बढ़ने की वजह से सितली, बोरिया और धौंथली फिल्ट्रेशन प्लांट में सिल्ट आने से पानी फिल्टर होने में समय लग रहा है। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें