फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी साहब जरा इधर भी ध्यान दें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी के आर्ट्स फैकल्टी के कई विभागों में स्कालर रूम में बैठने की ढांचागत सुविधाओं का घोर अभाव है, जिससे शोध
विज्ञापन

करने वाले विद्यार्थियों में निराशा का आलम है।

आर्ट्स फैकल्टी के कई विद्यार्थियों का कहना है कि शोध छात्रों को स्कालर रूम की सुविधा आवश्यक रूप से मिलनी चाहिए। बौद्ध अध्ययन विभाग के स्कालर रूम में वहीं पंद्रह साल पुरानी कुर्सियां पड़ी हैं, जबकि कई कंप्यूटर स्थान के अभाव में धूल चाटने को मजबूर हैं।

कुछ तो खराब भी हो चुक हैं। वहीं, स्कालर रूम की खिड़कियों के शीशे भी टूटे पड़े हैं, जिससे इस विभाग के विद्यार्थियों को उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सभी विभागों की स्थिति एक जैसी

हालांकि विभाग के अध्यक्ष द्वारा बताया जा रहा है कि स्कालर रूम तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में यूनिवर्सिटी प्रशासन को लिखा जा चुका है।

दूसरी ओर, जम्मू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का कहना है कि अन्य कई विभागों में भी जरूरी सुविधाओं का भारी अभाव है, जिससे विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी उपेक्षा का अनुभव कर रहे हैं।

विद्यार्थियों की मांग है कि स्कालर रूम में ढांचागत सुविधाएं करवाए जाएं, जबकि धूल चाट रहे कंप्यूटरों को फिर से संचालित करवाए जाएं, ताकि अन्य कई आधुनिक विभागों के मुकाबले में विद्यार्थियों में समानता नजर आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें