फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में असहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं: मुफ्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि देश में असहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को बहुलता और समग्रता की मिसाल करार दिया।

गोवा में सोमवार को इंडिया आईडियास कंक्लेव-2015 में बोलते हुए मुफ्ती ने कहा कि वर्ष 1947 में विभाजन के समय देश में खराब हालात के दिनों में भी जम्मू-कश्मीर के लोगों ने संयम की मिसाल पेश की।
विज्ञापन


हाल ही में रियासत में शांति के माहौल को खराब करने की शरारती तत्वों की कोशिशों को भी राज्य के लोगों ने नाकाम किया। उन्होंने कहा कि राज्य की विधानसभा ने भी देश को शांति और भाईचारा का संदेश दिया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत-पाक संबंधों, गुड गवर्नेंस आदि विषयों पर पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग विचारधाराओं और धर्म के बावजूद पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।

कहा कि चुनाव के जनमत का आदर करते हुए रियासत में गठबंधन सरकार बनी है।  उन्होंने कहा कि जो लोग नफरत की राजनीति करते हैं, उन्हें जम्मू-कश्मीर सरकार से सीख लेनी चाहिए कि किस तरह अलग-अलग विचारधारा की पार्टियां एकजुट होकर सरकार चला रहीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

भारत विश्व की शक्ति बनेगा

उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध विविधता से वह भविष्य में विश्व की शक्ति बनेगा और इसके लिए जरूरी है कि हिंसा की राजनीति को बंद किया जाए।

असहिष्णुता के कुछ मामलों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पारदर्शिता, गुड गवर्नेंस और विकास का नारा पीछे नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हर पार्टी में कुछ लोग शांति के माहौल को खराब करने वाले होते हैं, लेकिन देश में अधिकांश लोग आपस में भाईचारा और एकता व शांति से रहना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि उधमपुर में पिछले माह दो लोगों को हिंसक भीड़ द्वारा जलाए जाने की घटना के बाद विधानसभा में सभी पार्टियों ने एक स्वर में शांति और भाईचारा का संदेश दिया।

उन्होंने गठबंधन सरकार के आठ महीने के कार्यों पर भी संतोष जताया और कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैत्री संबंधों से जम्मू कश्मीर में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कंक्लेव में भूटान के प्रधानमंत्री लियोनचेन शेरिंग टोबगे, स्लोवानिया के पूर्व प्रधानमंत्री अलजोक पैटरी, गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत परसेकर, रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर, बांग्लादेश के पूर्व राजदूत मोहम्मद जमीर भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें