मुख्य अतिथि के साथ विजेता टीम। संवाद
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। शहीद सुनील शर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ठेरा रायल्स क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब को हराकर प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीत लिया।
ठेरा रायल्स क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाए। जवाब में उतरी यंगस्टर्स स्टार की टीम की सलामी जोड़ी ने 12 ओवर तक 100 रन बना लिए थे। उसके बाद लगातार खिलाड़ी आउट होते गए। इस दवाब में यंगस्टर्स स्टार की अंतिम बाल तक मैच खेलने के बाद भी मैच नहीं जीत पाई। इस रोमांचक मुकाबले के बाद प्रतियोगिता का खिताब ठेरा रायल्स क्लक के नाम रहा। प्रतियोगिता के फाइनल मैच के दौरान एसपी गिरधारी लाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। गिरधारी लाल ने कहा कि युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ना अच्छा संकेत है। थाना प्रभारी एसडी सिंह ने भी युवाओं का क्रिकेट के प्रति बढ़ते रुझान की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेलों के प्रति बढ़ते रुझान से युवाओं में अच्छी सोच की भावना पैदा होती है । संवाद