फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी प्राथमिक विद्यालय दसाल में चोरी

विज्ञापन
चोरों द्वारा स्कूल की अलमीरा तोड़ी गई
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सरकारी प्राथमिक विद्यालय दसाल में चोरी का मामला सामने आया है। स्कूल इंचार्ज चरणप्रीत कौर ने बताया कि मंगलवार को जब स्कूल में आए तो देखा कि उनके कार्यालय का ताला टूटा हुआ है। जैसे ही वह अंदर गए तो पाया कि जिस आलमारी में बच्चों के स्कूल के दस्तावेज रखे जाते हैं उसमें छेड़खानी की गई है। कुछ रिकॉर्ड गायब हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने छानबीन की। चरणप्रीत कौर ने बताया कि बड़ी सहजता से पूरे स्टाफ और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर इस स्कूल को संजोया है। हर एक चीज को बड़े सही तरीके से रखा है, लेकिन दो माह में इस स्कूल में दो बार चोरी की वारदात सामने आई है। इससे पहले दो माह पहले स्कूल से सिलिंडर, राशन, बर्तन और अन्य सामान चुरा लिया गया। उसके बाद तत्कालीन थाना प्रभारी ने राशन और अन्य सामान दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा के मंदिर में चोरों का यह दूसरा मामला सामने आ गया है और उन्हें काफी दुख हो रहा है कि इस घटना को कैसे टाला जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों से गुजारिश की है कि स्कूल में एक चौकीदार की व्यवस्था की जाए, ताकि इस स्कूल के ऊपर किसी भी किस्म की आंच न आने पाए। यह वही स्कूल है जहां केंद्र से आए मंत्री वीरेंद्र सिंह ने दौरा किया था, स्कूल के रखरखाव और मेंटेनेंस के लिए सराहना पत्र भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें