फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भलवाल ब्राह्मणा के पार्क की सुंदरता लोगों को आ रही पसंद

विज्ञापन
पार्क में घास की कटाई करते माली।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। तहसील के ब्लॉक भलवाल ब्राह्मणा में फ्लोरीकल्चर विभाग की तरफ से वर्ष 2011 में विकसित किया गया पार्क लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किए हुए है। पार्क की साज सज्जा, रंगबिरंगे फूल, ओपन जिम लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

पार्क की सजावट के लिए फ्लोरीकलचर विभाग की तरफ से लगाए गए फूलदार पौधे पार्क में आने वाले लोगों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही पार्क में ओपन जिम भी लगाई गई है। इसका भी लोग फायदा उठा रहे हैं। पार्क में तैनात मालियों की तरफ से पार्क को इस तरह से सजाया गया है कि देखने वाले को काफी सुखद अहसास होता है। यह पार्क तालाब के किनारे स्थित है। तालाब में तैरतीं बतख लोगों का मन मोह ले रही हैं। पार्क में आने वाले लोगों के लिये विभाग की तरफ से बैठने तथा टहलने के लिये भी पर्याप्त बंदोबस्त किये गये हैं। क्षेत्र के लोग सुबह शाम पार्क में टहलने के लिए पहुंच रहे हैं।
पार्क में तैनात माली रमण कुमार तथा पानू राम शर्मा ने बताया कि पार्क में हम बतौर माली तैनात हैं। हम लोग अभी अस्थायी कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। हम पूरी मेहनत और लगन से इस पार्क को सजाने की कोशिश में लगे हैं। ताकि यह हमारा पार्क अधिक से अधिक सुंदर दिखे और पर्यटक स्थल बन सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के तो जहां पर सुबह शाम काफी लोग परिवार के साथ आते हैं। हमारी कोशिश है कि यहां दूर-दराज के गांवों के लोग भी आएं और पार्क की सुंदरता को निखारें।
विज्ञापन

सरपंच डिंपल शर्मा ने बताया कि यह पार्क हमारी पंचायत में पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा की देन है। पार्क हमारी पंचायत की सुंदरता को बढ़ा रहा है। पार्क में कुछ दिन पहले ही ओपन जिम लगाई गई है। अब हमारी मांग है कि प्रकाश फव्वारे और झूले लगाएं जाएं।
जिला विकास परिषद सदस्य भूषण बराल ने बताया कि यह पार्क पर्यटन प्वाइंट बन गया है। आगे हमारी कोशिश है कि पार्क को अधिक से अधिक सजाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग आकर्षित हों। लोग पार्क में समय निकाल कर परिवार सहित आएं और रौनक बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें