फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर में 25 हजार रुपये और चांदी की चेन चोरी

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। रेलवे स्टेशन के नजदीक वार्ड-12 में एक प्रवासी परिवार के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर से 25 हजार रुपये और चांदी के चेन व कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वार्ड-12 में प्रवासी मजदूरों के तीन परिवार रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात को खाना खाने के बाद वह सोने के लिए छत पर चले गए। वह देर रात को नीचे कमरे में आए तो देखा कि तीनों परिवारों के घर के ताले टूटे थे, और उसमें सामान बिखरा पड़ा था। उसमें से दो परिवार के कमरों में कोई भी नुकसान या चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दिया गया, लेकिन उन कमरों में भी सामान बिखरा पड़ा था। वही एक कमरे में 25 हजार रुपये और चांदी की चेन चोर चुरा ले गए। घर की महिला सदस्य ने बताया कि उनके पति रात की ड्यूटी होने के कारण काम पर चले गए थे। वह बच्चों के साथ सोने के लिए छत पर चली गई थीं। महिला ने बताया कि मेहनत मजदूरी करके इन पैसों को बचा कर रखा था और एक-दो दिन में उनको बिहार अपने घर भेजना था, लेकिन उससे पहले ही चोरी हो गई। हालांकि चोर की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें