फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में किराना की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय थानांतर्गत दो अलग-अलग जगहों पर चोरी के मामले सामने आए हैं। बरोड़ी के एक दुकानदार नदीम ने पुलिस को बताया कि उसकी किराना की दुकान में चोरी हो गई है। दुकान से खाने पीने का सामान चोरी हुआ है। इसमें आलू, प्याज, चावल, आटा इत्यादि शामिल है। कुल मिलाकर 18 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दुकानदार ने शक के आधार जिम्मी नामक लड़के का नाम लिया है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर लड़के को थाने बुलाया, और पूछताछ की। पूछताछ के बाद उससे ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई, जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
दूसरा मामला बीरपुर कांप्लेक्स बीसी टावर के पास एक युवक द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने का सामने आया है। बीसी टावर के पास एक युवक चाभी लेकर मोटरसाइकिल खड़ी कर रहा था, लेकिन जब कुछ लोगों को उस पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे पूछताछ की कि मोटरसाइकिल उसी की है तो वह घबरा गया। वह जबरन ही मोटरसाइकिल में चाभी लगा रहा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गए। वहां उससे पूछताछ चल रही है, जिसमें पता चलेगा कि वह पहले भी चोरियों को अंजाम देता रहा है। जो अभी-अभी चोरियों के मामले में सक्रिय हुआ है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें